दुर्ग. शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा पोषण माह का आयोजन किया गया। विभाग अध्यक्ष डॉ अमिता सहगल ने बताया कि इस अवसर पर पोषण पोस्टर प्रदर्शनी, पोषण स्लोगन, पोषण वाटिका का निर्माण एवं पोषण क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुशील चंद्र तिवारी ने कहा कि विभाग द्वरा आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों एवं समाज के लिए अत्यंत उपयोगी है।












