दुर्ग। शासकीय डाॅ.वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर एक वृहद् कार्यक्रम गुरू संग गोठ-जिंदगी न मिलेगी दोबारा आयोजित किया गया। महाविद्यालय की वुमेनसेल के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय मेंआत्महत्या की घटनायें लगातार बढ़ रही हैं। किशोर एवं युवा इन घटनाओं में ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।












