Labour

Wages hiked in Chhattisgarh

रायपुर. राज्य सरकार के श्रमायुक्त ने राज्य के विभिन्न अनुसूचित नियोजनों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए 1 अक्टूबर 2022 से परिवर्तनशील महंगाई भत्ता निर्धारित किया है. अब अकुशल मजदूर को 393 रुपए दिहाड़ी मिलेगी. श्रमायुक्त ने लेबर ब्यूरो शिमला से प्राप्त औद्योगिक सूचकांक के अनुसार जनवरी 2022 से जून 2022 के मध्य हुई वृद्धि के आधार पर भत्ता बढ़ाया है. औद्योगिक श्रमिकों के महंगाई भत्ते में प्रतिमाह 160 रुपए और कृषि श्रमिकों के महंगाई भत्ते में प्रतिमाह 150 रुपए की वृद्धि की गई है.

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *