दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 21 सितम्बर को कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि की आसंदी से विचार व्यक्त करते विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अरुणा पल्टा ने कहा कि शासन की समस्त के विभिन्न महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यक्रमों की क्रियान्वयन राष्ट्रीय सेवा योजना की महती भूमिका होती है। स्वयंसेवकों की व्यक्तित्व विकास की प्रयोगशाला है, राष्ट्रीय सेवा योजना।












