भिलाई। उत्तर प्रदेश के साईनोडेंट और डिपार्टमेंट ऑफ पीरियोडॉन्टोलॉजी द्वारा आयोजित चौथे विश्व दंत विज्ञान और मौखिक स्वास्थ्य सम्मेलन में रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च के छात्र डॉ सनी कुमार सिंह सिकरवार ने बेस्ट पीजी स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवार्ड और बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन का अवार्ड जीता। 75 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वक्ताओं को आमंत्रित किया गया और मुख कैंसर, दंत प्रत्यारोपण, लेजर दंत चिकित्सा, कॉस्मेटिक दंत चिकित्सा, चेहरे के सौंदर्य आदि विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिए गए।












