सुजानपुर (हिमाचल प्रदेश)। वन रैंक, वन पेंशन की बात करने वाली भाजपा ने नो रैंक, नो पेंशन लागू कर दिया. गाय के नाम पर वोट मांगने, दंगे कराने वाली भाजपा के पास गौसेवा के लिए कोई योजना नहीं है. केन्द्र की भाजपा सरकार के पास न तो बेरोजगारी दूर करने की कोई योजना है और न ही वह महंगाई पर अंकुश लगाने की कोई कोशिश करती दिखाई देती है. यह बातें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर में जन संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहीं.












