JGSCE Shanti Diwas

Peace day observed in JGSCE

भिलाई। विश्व शांति दिवस के उपलक्ष्य में जगदगुरू शंकराचार्य कॉलेज ऑफ एजूकेशन में पूर्व एवं वर्तमान छात्रों ने एकत्रित होकर अंतर्राष्ट्रीय विश्व शांति दिवस 2022 की थीम “नस्लवाद समाप्त करें, शांति का निर्माण करें“ पर खुले मंच पर चर्चा की। सभी ने बड़े ही सुंदर ढ़ंग से भाषण, कविता, शायरी के माध्यम से अपने-अपने विचारों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से किया गया। प्राचार्य डाॅ. व्ही.सुजाता ने कहा कि हम शिक्षा से नस्लवाद केा खत्म कर सकते है और विश्व में शांति एवं अमन की स्थापना करना हमारा दायित्व है।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *