भिलाई. लाल बहादुर शास्त्री सुपेला अस्पताल में 10 बिस्तर आइसोलेशन वार्ड का शुभारंभ हुआ. इसी के साथ ही कोरोना के जंग में आइसोलेशन वार्ड शामिल हो गया है, भिलाई शहर वासियों को इसके लोकार्पण होने से काफी राहत मिलेगी. महापौर नीरज पाल ने इस अवसर पर कहा कि कोविड की लड़ाई में आइसोलेशन वार्ड महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, अस्पताल में सुविधाएं अपडेट हो रही है, इसका सीधा लाभ शहर वासियों को मिलेगा. अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर पीएम सिंह ने बताया कि इस आइसोलेशन वार्ड में कोविड-19 के सस्पेक्टेड लोगों को रखा जाएगा.












