भिलाई। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर एमजे कालेज परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सम्मान किया गया. संस्था ने इस अवसर पर भिलाई के कुल 28 शिक्षकों का सम्मान किया. सांसद विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस समारोह में स्पर्श हॉस्पिटल के एमडी डॉ दीपक वर्मा, वरिष्ठ शिक्षाविद प्रो. हरिनारायण दुबे, केपीएस ग्रुप के चेयरमैन मदनमोहन त्रिपाठी, एसपी अभिषेक पल्लव, डॉ जागेश एवं उद्योगपति सतीश झांब एवं एमजे कालेज की डायरेक्टर डॉ श्रीलेखा विरुलकर विशिष्ट अतिथि थीं.












