भिलाई। एमजे समूह की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर ने आज कहा कि शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच एक पवित्र बंधन होता है. दोनों एक दूसरे से सीखते हैं और सिखाते भी हैं. शिक्षक मार्गदर्शकी की भूमिका में होता है. पहले शिक्षक दिवस समारोह का स्वरूप अनौपचारिक होता था जिसमें विद्यार्थी अपने शिक्षकों की मिमिक्री करते थे. जो शिक्षक जितना ज्यादा लोकप्रिय होता, उसकी नकल मारने वालों की संख्या भी उसी अनुपात में होती.












