भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय आने के पश्चात युवाओं का स्वप्न एक बेहतर भविष्य का निर्माण होता है. युवाओं की इस सपने को पूर्ण करने के लिए श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के कला विभाग द्वारा अवसर कार्यशाला का आयोजन किया गया है जो 19 सितंबर से आरंभ होकर 26 सितंबर तक चलेगा. कार्यशाला में सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कैसे की जाए, उसे कितना समय दिया जाए तथा कौन-कौन से विषयों का चयन किया जाये इसकी जानकारी तेजस एकेडमी के सहयोग से दी जा रही है.












