भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वावधान में चलने वाले रूंगटा कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी और रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट के प्रोफेसरों ने मिलकर मैथमेटिक्स सिम्प्लिफाइड फॉर क्लास 11 पुस्तक प्रकाशित की है। इस पुस्तक से 11वीं के बच्चों को न केवल विषय को समझने में आसानी होगी बल्कि वे स्वयं को प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए भी आसानी से तैयार कर पाएंगे.












