भिलाई। रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च और अखिल भारतीय तेरापंथ युवा परिषद के द्वारा 17 सितंबर 2022 को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। परिषद द्वारा 100000 यूनिट से अधिक रक्त एकत्र करने के लिए दुनिया भर में 2000 से अधिक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च के लिए दुर्ग-भिलाई छत्तीसगढ़ के क्षेत्र में एक मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का हिस्सा बनने का यह एक अनूठा अवसर था.












