भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के रूंगटा कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में 16 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस मनाया गया, इसका आयोजन जैव प्रौद्योगिकी और सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग द्वारा “प्रकृति की छत की रक्षा करें” थीम पर किया गया था, यह कार्यक्रम सुबह 10.00 बजे शुरू हुआ। डॉ तृप्ति अग्रवाल जैन प्रिंसिपल (आरसीएसटी), डॉ अनुराग शर्मा प्रिंसिपल (आरआईएसएम) द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती पूजा और उद्घाटन भाषण हुआ।












