टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री एवं जहांगीर पंडोले की सड़क हादसे में मौत हो गई. रोजाना सैकड़ों लोगों की मौत सड़कों पर होती है. नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की 2021 में आई रिपोर्ट के मुताबिक एक साल में 1,55,622 यानि प्रतिदिन औसतन 426 लोगों की मौत भारतीय सड़कों पर हुई है. पर इस बार मामला अलग है. मरने वाला एक बहुत बड़ा आदमी है. इस हादसे से दो-तीन दिन की टीआरपी निकाली जा सकती है. हर बार की तरह इस बार भी हम बलि का बकरा ढूंढ रहे हैं. वो सारे चैनल, जो भारत की प्रत्येक दुश्वारी के लिए नेहरू-गांधी को जिम्मेदार ठहराते हैं,












