भिलाई। स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं हिन्दी विभाग व फैरोस्क्रेप निगम लिमिटेड निगमन कार्यालय, भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नारा, चित्रकला व विडियो मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें फैरोस्क्रेप निगम लिमिटेड निगमन ने अपनी सहभागिता निभाते हुये विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया. पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि पंकज त्यागी महाप्रबंधक कार्मिक प्रशासन फेरोस्क्रोप निगम लिमिटेड थे।












