भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में शिक्षा विभाग, लायंस क्लब भिलाई, रेडक्रास एवं एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संयोजिका डाॅ पूनम शुक्ला ने कहा कि वृक्ष हमारे सच्चे मित्र होते हैं जो हमें फल, फूल, छाँव तो देते ही हैं साथ ही जीवनदायिनी भी हैं इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हमने कोरोना महामारी में आॅक्सीजन की कमी के दौरान देखा था इसलिए इनका संरक्षण करना अति आवश्यक है।












