भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में शराब बंदी होगी पर इसका फैसला जल्दबाजी में नहीं किया जाएगा. आंध्रप्रदेश और हरियाणा ने हड़बड़ी की तो उन्हें कुछ ही समय बाद अपना फैसला वापस लेना पड़ा. गुजरात में शराब बंदी है पर वहां सभी ब्रांड मिल जाते हैं. बिहार में शराब बंदी के बाद लोग जहरीले पदार्थों का सेवन कर मर रहे हैं. शराब एक सामाजिक बुराई है. छत्तीसगढ़ के गांव इसमें स्वतः आगे आ रहे हैं. समय आने पर शराब बंदी भी हो जाएगी.












