भिलाई। सेक्टर 2 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल की हेडमिस्ट्रेस प्रियंका शुक्ला की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी भाषा का अधिकाधिक प्रयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है तथा हमें इसका सम्मान करना चाहिए। हिंदी भारतीयो की भावनात्मक अभिव्यक्ति का एकमात्र माध्यम है इसके अभाव में भारतीयता की अभिव्यक्ति हो ही नहीं सकती।












