भिलाई। विश्व हृदय दिवस World Heart Day के अवसर पर आज एमजे कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा कार्डियोपल्मोनरी रेससिटेशन (CPR) का प्रशिक्षण प्रदान किया गया. कार्यक्रम में एमजे समूह के सभी महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भागीदारी दी. इससे पहले सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ के सदस्यों ने एक रैली निकालकर लोगों को हृदय रोगों के प्रति आगाह किया.












