दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा गांधी जयंती 2 अक्तूबर को उनके विचारों पर केन्द्रित एक माह का सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम आरंभ किया जा रहा है. कुलपति डाॅ. अरूणा पल्टा ने यह जानकारी अधिकारियों की बैठक में दी। 2 अक्टूबर 2022 से आॅनलाईन/आॅफलाईन मोड में आयोजित यह कोर्स आम नागरिकों के लिए भी खुली होगी. इसकी कक्षाएं प्रति शनिवार एवं रविवार को शाम 3ः00 से 5ः00 बजे के बीच होगी. आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस दूसरे सर्टिफिकेट कोर्स में आम नागरिक भी 500 रूपये जमा कर प्रवेश ले सकते है।












