दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा स्वास्थ्यवर्धक एवं लाभकारी शाकाहारी व्यंजन बनाओं की खुली स्पर्धा का आयोजन 14 सिंतबर 2022 को भिलाई महिला महाविद्यालय के सभागार में दोपहर 12.00 बजे से किया जायेगा। कुलपति डाॅ. अरुणा पल्टा ने बताया कि सरकार द्वारा सितंबर माह को पोषण माह के रुप में घोषित कर आहार एवं पोषण से संबंधित विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जानी हैं। इसी श्रृंखला में एनएसएस के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में पोषण पंचायत का आयोजन किया जायेगा। इसका नेतृत्व एनएसएस समन्वयक डाॅ. आरपी अग्रवाल करेंगे।












