दुर्ग। भिलाई के बेटी डॉ नर्मता सिंह आज फिर से एक बार देश के भ्रमण पर निकल पड़ी है. आज सुबह कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा एवं एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने उन्हें छत्तीसगढ़ पर्यटन का झंडा दिखाकर इस लंबी यात्रा पर रवाना किया. इस दौरान वे देश के कई राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों का दौरा करेंगी. लगभग 75 दिन की इस यात्रा में वे 18 हजार किलोमीटर का सफर तय करेंगी. इसके अधिकांश भागों में वे अकेले ही चल रही होंगी.












