शुक्रवार को गंगरेल मड़ई का आयोजन मां अंगारमोती मंदिर परिसर में हुआ. मड़ई में 52 गांवों के देवी-देवता शामिल हुए. पूजा-अर्चना कर नि:संतान महिलाओं ने पेट के बल लेटकर संतान प्राप्ति की कामना की. मड़ई का आनंद उठाने क्षेत्र के हजारों लोगों की भीड़ शामिल हुए. धमतरी जिले के गंगरेल बांध के निकट स्थित इस मंदिर की मड़ई दूर-दूर तक प्रसिद्ध है जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं. महिलाएं यहां पेट के बल लेटकर संतन की मन्नत मांगती हैं. उनकी पीठ पर से गुजर कर बैगा आशीर्वाद देते हैं.












