भिलाई। उलटी में खून आने को लोग सामान्य रूप से ही लेते आए हैं. पर यह तमाम ऐसी बीमारियों का लक्षण भी हो सकता है जो लापरवाही से न केवल बढ़ सकती हैं बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती हैं. पेट के छाले, आमाशय का अल्सर, खून पतला करने की दवाइयां, पेट का कैंसर, लिवर की खराबी, आदि इसका कारण हो सकते हैं. उलटी में बार-बार रक्त आने पर तत्काल किसी योग्य गैस्ट्रो विशेषज्ञ से इसकी जांच करवानी चाहिए. हाइटेक हॉस्पिटल में प्रतिमाह ऐसे 15 से 17 मरीज आ रहे हैं.












