दुर्ग. शासकीय डाॅ. वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डीबीटी स्टार काॅलेज योजना के अंतर्गत महाविद्यालय की बी.एससी. की समस्त छात्राओं के लिये इन्स्ट्रुमेंनटेशन पर छः दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में विशेषज्ञ के रूप में अल्फा सांइटिफिक के दिगंबर सिंग उपस्थित थे. कार्यशाला में उपकरणों के सिद्धांत कार्यप्रणाली एवं रख-रखाव के बारे में विशेषज्ञ द्वारा जानकारी दी जावेगी.












