दुर्ग. शासकीय डाॅ. वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा महात्मा गांधी के यादगार दुर्लभ अभिलेखों की एक प्रदर्शनी आयोजित की गई. भिलाई स्टील प्लान्ट में कार्यरत् आशीष दास द्वारा महात्मा गांधी से संबंधित विशिष्ट अभिलेखों का संग्रहण किया गया है. उनके संचालन में यह प्रदर्शनी आयोजित की गई. आशीष दास देश के प्रसिद्ध स्टैम्प, मुद्रा एवं विशिष्ट अभिलेखों के संग्रहणकर्ता हैं.












