भिलाई. स्तन कैंसर दुनिया भर में महिलाओं में पाया जाने वाला आम कैंसर है. 1990 में कैंसर के सभी मामलों में ब्रेस्ट कैंसर चौथे स्थान पर था. तीस साल बाद 2020 में यह पहले नम्बर पर आ गया है. ब्रेस्ट कैंसर की समय पर पहचान हो जाए तो मृत्यु के आंकड़ों को काफी कम किया जा सकता है. मैमोग्राफी की इसमें अहम भूमिका हो सकती है जो गांठ बनने से भी काफी पहले कैंसर का पता लगा सकती है. यह कहना है हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल के कैंसर विशेषज्ञ डॉ प्रशांत कसेर का.












