भिलाई. महापौर नीरज पाल ने भी छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज कराई है. उन्होंने हर उस खेल में हिस्सा लिया जो उन्होंने बचपन में खेला था. उन्होंने हथेली पर भौंरा (लट्टू) नचाया, गिल्ली डंडा खेला, पिट्ठूल पर निशाना साधा और संखली (शृंखला) में भी भाग लिया. महापौर को अपने बीच पाकर सभी का उत्साह दुगुना हो गया और लोगों ने जमकर इन खेलों का लुत्फ उठाया. सभी वर्ग और उम्र समूह के लोग इन खेलों में हिस्सा ले रहे हैं.












