भिलाई. कभी-कभी बालों का झड़ना एकाएक तेज हो जाता है. सिर धोने के बाद या कंघी करते समय दोगुनी संख्या में बाल झड़ने लगते हैं. इसका कोई कारण समझ में नहीं आता. लाख उपाय करने के बाद भी बालों का झड़ना जारी रहता है. पर राहत की बात यह है कि बालों का यह झड़ना कम होता चला जाता है और फिर बाल पहले जितने ही घने हो जाते हैं. पर जब तक ऐसा नहीं हो जाता, लोग तनाव और त्रासदी के दौर से गुजरते हैं. इस स्थिति को मेडिकल भाषा में टेलोजन एफ्लूवियम कहते हैं.












