भिलाई. एमजे कालेज फार्मेसी विभाग के प्राचार्य विजेन्द्र सूर्यवंशी को छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रदान की है. श्री सूर्यवंशी ने ड्रग डिलिवरी की नई तकनीक ईजाद की है जिसमे गौ-घृत का उपयोग रक्त में वसा की मात्रा को नियंत्रित करने की औषधि में प्रयुक्त होगा. यह शोध हाईपर-लिपिडिमिक रोगियों को सस्ती दवा उपलब्ध कराने की दिशा में सहायक सिद्ध होगी.












