खपरी दुर्ग. देव संस्कृति कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी में गांधी जयंती के अवसर पर महाविद्यालय के बीएड, डीएलएड, बीए एवं बीकॉम के छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम गोद योजना के अंतर्गत ग्राम जेवरा के विद्यालयों, पंचायत भवन, पुलिस चौकी एवं सार्वजनिक परिससरों की साफ सफाई करते हुए जागरूकता रैली निकाली गई. साथ ही वृक्षारोपण भी किया गया.












