खपरी, दुर्ग। देव संस्कृति काॅलेज ऑफ एजुकेशन एण्ड टेक्नोलाॅजी के रेडक्रास ईकाई द्वारा गाॅधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के डाॅयरेक्टर श्रीमती ज्योति शर्मा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्योति पुरोहित ने पैदल जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर महाविद्यालय परिसर से जेवरा सिरसा की ओर रवाना किया गया। महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के साथ समस्त शैक्षणिक स्टाॅफ द्वारा नशा उन्मुलन संबंधी शपथ लिया गया.












