खपरी, दुर्ग। देव संस्कृति काॅलेज ऑफ एजुकेशन एण्ड टेक्नोलाॅजी की ग्राम गोद योजना के अंर्तगत महिला सेल के द्वारा पंचायत भवन में घरेलु हिंसा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि उ.मा.वि.जेवरा की प्राचार्या रीमा सिंह चंदेल एवं महाविद्यालय की डायरेटर ज्योति शर्मा उपस्थित थी. संरक्षण अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग प्रीति बाला शर्मा ने गाॅव की महिलाओ, मितानिन, महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं एवं जेवरा स्कूल की छात्राओं को जागरूक किया.












