खपरी (दुर्ग)- देव संस्कृति कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी में नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य पर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन था. श्रीमती सरिता सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस प्रतियोगिता की मुख्य निर्णायक महाविद्यालय की डायरेक्टर ज्योति शर्मा एवं ज्योति पुरोहित रही. इस कार्यक्रम में बीएड प्रथम सेमेस्टर से प्रथम स्थान वाणी वर्मा एवं ममता देवांगन, द्वितीय स्थान डी. एल.एड. प्रथम इयर से प्रिया निषाद, निधि साहू, तोशिका साहू एंव संजना बंजारे, तृतीय स्थान बी. एड. प्रथम सेमेस्टर से ममता सोनी एवं सांत्वना पुरस्कार बी. एड. प्रथम सेमेस्टर से अनुपमा बैगा, ममता ठाकुर, कविता देशमुख एवं कृतिका भोरिया ने प्राप्त किया.












