दुर्ग। शासकीय डाॅ. वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की बी.ए. भाग-3 की छात्रा लक्ष्मी साहू का चयन रासेयो क्षेत्रीय निर्देशालय भोपाल तथा उच्च शिक्षा विभाग रायपुर के द्वारा हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के साहसिक शिविर के लिए हुआ है. 21 से 30 अक्टूबर तक आयोजित इस शिविर में दुर्ग जिले से केवल 2 विद्यार्थियों का चयन किया गया है.












