राजनांदगांव. कान्फ्ल्यूऐंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, बेस्ट प्रैक्टिस सेल, आइक्यूएसी एवं महिला प्रकोष्ठ द्वारा शक्ति एवं समृद्धि के पर्व नवरात्रि के उपलक्ष में गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्राचार्य डॉ. रचना पांडे के निर्देशन तथा रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विजय मानिकपुरी के नेतृत्व में यह आयोजन कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया गया. प्रतियोगिता के अलावा भी लोगों सभी ने मिलकर सामूहिक रूप से गरबा खेला जिसमें अतिथि, प्राचार्य, निर्णायक और विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.












