भिलाई। हालांकि मानसिक रोगों का एक अपना विज्ञान है पर कुछ न्यूरोलॉजिकल कंडीशन भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं. मस्तिष्क को चोट लगने पर, स्ट्रोक, ब्रेन फीवर, पार्किंसन्स डिजीज, अलझाइमर, मल्टिपल स्क्लेरोसिस, मिर्गी आदि भी मानसिक व्याधियों का कारण बन सकते हैं. इससे रोगियों के जीवन की गुणवत्ता कम हो सकती है और उनके लिए सहज जीवन यापन कठिन हो सकता है. उक्त बातें आज हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ नचिकेत दीक्षित एवं न्यूरो सर्जन डॉ दीपक बंसल ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहीं.












