करवा चौथ को पहले उत्तर भारत का ही पर्व माना जाता था. विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए और कुंवारी कन्याएं स्वस्थ-सुन्दर पति के लिए यह व्रत करती थीं. टीवी सीरियल्स और हिन्दी फिल्मों ने अब इसे अखिल भारतीय पर्व बना दिया. अब पति-पत्नी का व्रत हो और उपहार की बात न हो यह तो हो नहीं सकता. अब तक लोग अपनी पत्नियों की इच्छा के अनुरूप उपहार देते थे. पर अब इसमें भी एडवाइजरी जारी हो गई है. प्रत्येक तीज त्यौहार के साथ शुभ मुहूर्त और शुभ-अशुभ उपहारों की चर्चा इन दिनों आम है.












