भिलाई। छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा है कि केन्द्र की भाजपा सरकार बड़े उद्योगों को बेचने पर तुली हुई है. इसलिए छत्तीसगढ़ में अब छोटे छोटे स्थानीय उद्योगों पर फोकस किया जा रहा है. गोठानों में लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों का विकास हो रहा है, आदिवासी क्षेत्रों में वनोपज आधारित प्लांट लग रहे हैं. इमली प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन हो चुका है. कांकेर में कोदो-कुटकी का बड़ा उद्योग शुरू हो रहा है. दो साल के कोरोना काल के बावजूद भूपेश बघेल सरकार 45 हजार लोगों को रोजगार देने में सफल रही है. 0.4 प्रतिशत बेरोजगारी के साथ छत्तीसगढ़ रोजगार देने वाले राज्यों में प्रथम स्थान पर है.












