भिलाई। पेट दर्द के प्रति लापरवाही कभी कभी महंगी पड़ सकती है. 35 वर्षीय इस युवक को पेट में दर्द रहता था. कभी कभी मरोड़ के साथ दर्द होता था. भूख कम हो गई थी. शरीर कमजोर हो रहा था. अनेक डाक्टरों को दिखाया पर पूरी आराम नहीं हुआ. अंततः युवक हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल पहुंचा. उसे अंतड़ियों की टीबी थी. छोटी आंत का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. लगभग एक मीटर का हिस्सा काटकर निकालना पड़ा.












