भिलाई. पावर हाउस स्थित मदर्स मार्केट को गति देने के लिए नगर निगम ने पूरी ताकत झोंक दी है. निरंतर समीक्षा से एक तरफ जहां उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार किया जा रहा है वहीं ग्राहकों की सुविधा को भी बढ़ाने की कोशिशें जारी हैं. यहां उपलब्ध 18 दुकानों में अचार, पापड़, बड़ी, फिनाइल, अगरबत्ती, छत्तीसगढ़ी व्यंजन, फूल और बूके उपलब्ध है. इनमें से कुछ उत्पादों का स्तर बाजार में उपलब्ध अन्य सामग्रियों से बेहतर है.












