भिलाई। माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘लिबास’ कार्यालय में 23 अक्टुबर को ट्रस्ट के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को दीया, तेल और मिठाई का वितरण किया जाएगा. समाज सेवा के क्षेत्र में करने वाली संस्था माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट ने ‘लिबास’कार्यालय के माध्यम से न केवल कपड़ों का वितरण किया जाता है वरन् जरूरत पड़ने पर बरसात में छाता, गर्मी में चप्पल, ठण्ड मे गर्म कपड़े, छात्रों को सायकिल आदि का वितरण भी किया जाता है.












