भिलाई। युवाओं में किडनी फेल होने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. जिन मरीजों की डायलिसिस या किडनी ट्रांसप्लांट की जा रही है उनमें से 40 फीसदी युवा हैं. इनमें से भी अधिकांश मरीज 30 वर्ष या उससे भी कम उम्र के हैं. आरोग्यम सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल के किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ आरके साहू ने बताया कि इसका मुख्य कारण इलाज शुरू करने में हुआ विलम्ब होता है. आरोग्यम में जिन मरीजों का डायलिसिस किया जा रहा है उनमें भी युवाओं का एक बड़ा प्रतिशत है.












