स्ट्रेस को दूर करने का सबसे सस्ता, सुन्दर और टिकाऊ फार्मूला है – फिजिकली एक्टिव रहना. सही समय पर सोना और सही समय पर उठना. इसे लेकर एक पहल भिलाई में हुई थी पर वह टुच्ची राजनीति का शिकार हो गई. ‘तफरी’ के नाम से शुरू हुई यह एक्टिविटी अब भी क्यों बंद है, यह सवाल पूछा जा सकता है. यह मुद्दा आज खास इसलिए कि रायपुर में हैप्पी स्ट्रीट खोले जा रहे हैं. हालांकि इसका आइडिया सरकार को दो साल पहले ही आ गया था पर कोरोना काल के कारण तब इसपर आगे काम नहीं हो पाया. अब जबकि सबकुछ ठीकठाक हो गया है तो इसपर दोबारा काम शुरू हो गया है.












