भिलाई। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वावधान में इंडियन सोसाइटी ऑफ पीरियोडोंटोलॉजी के सहयोग से रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च ने एक विशेष आयोजन किया। हृदय रोग विश्व स्तर पर मृत्यु के सबसे आम कारणों में से एक है. इस दिन को स्वस्थ हृदय के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।












