भिलाई। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत आज मराठी कथा वाचन का आयोजन ऑनलाइन किया गया. ईबीएसबी समूह द्वारा धोटे बंधु कॉलेज के साथ मराठी साहित्य से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया. श्री शंकराचार्य महाविद्यालय की शिक्षा विभाग की सहायक प्राध्यापिका जयश्री वाकणकर, शिल्पा कुलकर्णी एवं उज्वला भोसले ने मराठी साहित्य से संबंधित कहानियों को हिन्दी में प्रस्तुत किया.












