भिलाई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैम्प-1 के विद्यार्थियों ने बुधवार को एमजे कालेज का शैक्षणिक भ्रमण किया. विद्यार्थियों को 12वीं के बाद की शिक्षा, उससे जुड़े रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई. विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के उन्नत एवं परिष्कृत प्रयोगशालाओं और उपकरणों को देखा तथा उनकी उपयोगिता के विषय में भी जाना.












