भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के कला विभाग के द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्तूबर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. मानसिक स्वास्थ्य दिवस पूरे विश्व में मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से मनाया जाता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार मानसिक विकारों से पीड़ित व्यक्तियों की अनुमानित संख्या 450 मिलियन है. भारत में लगभग 1.5 मिलियन व्यक्ति, जिसमें बच्चे, किशोर भी शामिल हैं.












