दुर्ग. शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में हिंदी विभाग के तत्वावधान में 11 अक्टूबर को सुप्रसिद्ध कथाकार श्री शिवमूर्ति (लखनऊ) का कहानी पाठ तथा संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया. वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ बलजीत कौर ने कहा कि विभाग द्वारा समय-समय पर विभिन्न विद्वानों को आमंत्रित कर उनका व्याख्यान, रचना पाठ तथा संवाद का कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इन आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में साहित्य की समझ पैदा कर, उनमें रचनाशीलता तथा रचनादृष्टि का विकास करना है.












